संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

पवन प्रभात फतेहपुर। जिले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास स्थित एक बाग में मंगलवार सुबह 47 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवबालक सोनकर के पुत्र कमलेश सोनकर सोमवार शाम शौचक्रिया के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में पेड़ से कमलेश सोनकर का शव लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!