पवन प्रभात प्रयागराज। सेंट जॉन्स एकेडमी, करछना प्रयागराज के विद्यालय परिसर में 15 अगस्त को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया। विद्यालय के निदेशक सी. वी. इनिस ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम में निदेशक एवं निदेशिका, प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।तत्पश्चात अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों से अलंकृत कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

