सिठियानी के राजकीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व,बच्चों में दिखा उत्साह

कार्यालय संवाददाता

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल सिढीयानी विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या चाँदनी ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। विद्यालय की डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य चाँदनी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और महान बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने में अपना योगदान दे। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह में विद्यालय के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या चाँदनी, सहायक अध्यापिका कंचन पटेल,माधुरी पाण्डेय, पूजा सिंह,विद्यालय के कर्मचारी राहुल द्विवेदी, यदुनाथ सिंह समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!