सरस्वती बाल मंदिर गंधियांव में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देश की आजादी में शहीद हुए सेनानियों को किया गया नमन, स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार – कमलेश द्विवेदी

करछना, प्रयागराज। सरस्वती बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल गंधियांव, करछना में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख करछना प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हम भारत देश में आजादी मना रहे हैं यह हमारे उन बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसके संबंध में सरकार द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा की जा रही है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के बाहरी परिसर में पेयजल की समस्या को देखते हुए सोलर वाटर पंप प्रदान किए जाने की घोषणा की जिस पर सभी उपस्थित विद्यालय परिवार में तालिया की गड़गड़ाहट से उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी जागेन्द्र तिवारी भावी प्रधान उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें राष्ट्रीय गीत लोकगीत एवं बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया समझ में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नशा मुक्ति नाटक विशेष रूप से सराहा गया विद्यालय में समारोह को मूर्त रूप देने में विद्यालय की प्रधानाचार्य मदीना परवीन अध्यापिका रोशनी अंसारी अंशिका यादव रेणु विश्वकर्मा खुशी विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा। उक्त अवसर पर 25 वर्षों से लगातार अभिभावक के रूप में उपस्थित सोभनाथ यादव को अभिभावक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की अंतर मन से सराहना की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशेष रूप से शिवम मिश्रा पत्रकार, मोहन लाल मिस्र, नरेश सोनकर, गोरेलाल तिवारी, सुरेश कुमार, राम कैलाश यादव, शिव शंकर यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!