प्रिंट मीडिया ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 58 रन से हराया, सात मैचों की श्रृंखला में चौथा मुकाबला जीतकर वापसी की

पवन प्रभात फतेहपुर। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में प्रिंट मीडिया ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 58 रनों से हराकर श्रृंखला में अपनी वापसी दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंट मीडिया के कप्तान विवेक श्रीवास्तव ने 15 ओवर में 151 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अतुल मौर्य ने शानदार 72 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि अजय श्रीवास्तव ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम शुरुआती दौर में कप्तान नितेश श्रीवास्तव की कुशल कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करती दिखी। हालांकि, प्रिंट मीडिया के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम 93 रन पर ही सिमट गई।इस जीत के साथ प्रिंट मीडिया ने श्रृंखला में 3-1 की स्थिति बना ली है। अतुल मौर्य को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए आपसी समरसता भोज का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, हरीश शुक्ला, गुफरान नकवी, मोहम्मद शाहिद, संदीप केसरवानी, अजय श्रीवास्तव, मोबीन, शिबू खान, संदेश, दीपक अग्निहोत्री, जयदीप, कुलदीप, अरुण कुमार, सूर्या, राम देव, जावेद, उमेश, प्रवीण, विक्टर रॉबर्ट, मनोज, मनीष, शाहिद अफरीदी, मुख्तार, अजय सिंह, धीरेन्द्र, शमशाद, इरफान सहित कई गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!