नक्कारची टीला चूड़ी गली मानिक चौक की 8 छोटी बड़ी गलियों का 27 लाख की लागत से होगा निर्माण

दीपक चतुर्वेदी बैंकर
मथुरा। पवन प्रभात।
नगर निगम वार्ड 61चौबीया पाड़ा मे विकास यात्रा के अंतर्गत नक्कारची टीला चूड़ी गली व मानिक चौक अंश की आठ गलियों मे 27 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली सड़कों का शुभारम्भ शक्ति केंद्र संयोजक राजेश शर्मा व बूथ अध्यक्ष महेश शर्मा अनिल अग्रवाल द्वारा गणमान्य लोगो की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकिशन पाठक ने बताया कि
केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी की सरकार की सबका साथ सबका विकास की भावना के अंतर्गत महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त के निर्देशन मे स्थानीय पार्षद श्रीमती रचना रामकिशन पाठक के प्रयासों से वार्ड 61की सभी गलियों को बनवाने के संकल्प के तहत इस वित्तीय वर्ष मे 50 लाख रुपए की सड़क के निर्माण के तहत 27लाख की लागत से ये अल्पसंख्यक क्षेत्र मे आठ छोटी बड़ी सड़क बनाकर सर्वें भवन्तु सुखिन के वाक्यांश को सार्थक किया जा रहा है।
आगामी मार्च मे अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी 50 लाख रुपए का कार्य प्रस्तावित है। एक साल मे वार्ड की सभी क्षतिग्रस्त सडके बनवाने का पूर्ण प्रयास रहेगा।
जनता कार्य व गुणवत्ता को देखते हुए समन्वय बनाकर निर्माण कार्य करवाए।
भाजपा कार्यकर्ताओ को भी कार्य सम्पादन मे सहयोग करना है।
शिलान्यास के अवसर पर पूर्व सभासद बालकृष्ण पाठक कातिब निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी पार्षद बालकृष्ण पू वष्णव नितिन चतुर्वेदी सतीश चतुर्वेदी एडवोकेट अशोक गुप्ता सुमेन्द्र शर्मा नितिन चौरसिया राजेश ठाकुर
गुड्डा चांदी पुलकित शर्मा सत्यम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संचालन रामकिशन पाठक ने किया।
