प्रयागराज, पवन प्रभात।
उन्नीस सौ छिहत्तर में दो अक्टूबर को स्थापित श्री हनुमान पुस्तकालय, गंधियांव ,करछना , प्रयागराज उ० प्र० – 212301 के तत्वावधान में केवल पुस्तकालय और इसके सहयोगी संस्थाओं के सदस्य रचनाकारों को ही दिये जाने वाले माँ राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान / अवध नारायण उपाध्याय स्मृति साहित्य शिखर सम्मान के लिए अलग अलग प्रविष्टि के रूप में रचनाकारों की जनवरी 2020 और दिसम्बर 2025 के बीच में प्रकाशित किसी विधा की पुस्तक की दो प्रति संक्षिप्त जीवन परिचय एवं एक छायाचित्र के साथ पिनकोड सहित
( प्रविष्ट पंजीकरण के लिए पुस्तकालय की सहयोगी संस्थाओं अथवा मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा की वार्षिक सदस्यता पांच सौ रूपए मात्र ) भेजना होगा। पत्रिका अथवा पुस्तकालय की सहयोगी संस्थाओं में किसी एक की वर्ष 2026 के लिए सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य है।
सभी प्रविष्टियां केवल पंजीकृत डाक से दिनांक 31 मार्च 2026 तक सादर आमंत्रित हैं | कोरियर सेवा उपलब्ध नहीं है एक साहित्यकार एक साथ दोनों प्रविष्टियां भेज सकते हैं , लेकिन सम्मान एक ही दिया जाएगा ।
लिफाफे पर
मां राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2026 हेतु
अथवा
अवध नारायण उपाध्याय स्मृति साहित्य शिखर सम्मान 2026 हेतु
अवश्य लिखें | सम्मान केवल सदस्यता ग्रहण करने वाले रचनाकारों को ही दिया जाता है । प्राप्त प्रविष्टियों की अन्तिम सूची का प्रकाशन दिनांक 30 अप्रैल 2026 किया जाएगा और निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित रचनाकारों की घोषणा 15 मई 2026 को की जाएगी | सम्मान समारोह पत्रकारिता दिवस 2026 दिनाँक 30 मई को होगा जिसमें चयनित रचनाकारों की उपस्थिति अनिवार्य होगी | उनके जलपान आदि की व्यवस्था केवल समारोह के दिन आयोजन स्थल पर ही होगी | किसी को भी किसी से प्रकार का मार्ग व्यय अथवा आवास आदि की व्यवस्था संभव नहीं है । सम्मान में स्मृति चिन्ह , सम्मान पत्र , मोतीमाल , अंगवस्त्र सहित उपलब्ध साहित्य उपहार में दिये जाएंगे |
निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा | निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी | प्रविष्ट के लिए प्राप्त होने वाली सभी पुस्तकें श्री हनुमान पुस्तकालय के वाचनालय कक्ष में सुरक्षित हो जाती हैं ।
प्रविष्टि भेजने का पता
डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय
व्यवस्थापक –
श्री हनुमान पुस्तकालय
ग्राम गंधियांव, पो ० करछना जिला प्रयागराज, उ० प्र ० पिनकोड – 212301. सम्पर्क – 9935205341,/ -8299280381

