शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी जली

पवन प्रभात लेड़ियारी, प्रयागराज
खीरी थाना क्षेत्र के बरहा में बृहस्पतिवार को एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी।आग की लपटे देख परिजन सहित ग्रामीण आग बुझाने में लग गये।आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक घर में रखा अनाज व कपड़ा व कुछ मशीनरी सामन जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार संजय पाल निवासी बरहा के घर के पास एलटी से लाइट गई हुई थी। घर के बगल में पुआल भी रखा हुआ था तभी अचानक शार्ट सर्किट हुआ और पुआल में आग फैल गई। जब धू धू आग जलने लगी तो घर मे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तत्काल 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!