राजू सिंह लोधी बने छिउलहा भाजपा मंडल अध्यक्ष

पवन प्रभात हथगाम/फतेहपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने हथगाम ब्लॉक के नव्हैया निवासी राजू सिंह लोधी(पूर्व सेक्टर प्रभारी) को छिउलहा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इसके पूर्व ये जिम्मेदारी हथगाम के पुरषोत्तमपुर गाँव निवासी रामचंद्र बाजपेयी के पास थी, अब उनको जिला प्रतिनिधि के रूप मे नया प्रभार गया है। किसान परिवार से आने वाले राजू सिंह लोधी सेक्टर करमोंन के अंतर्गत आने वाले ग्राम नहवैया के मूल निवासी हैं। इनके बड़े भाई दयाराम सिंह लोधी सरकारी शिक्षक हैं, और शिक्षक संघ के पदाधिकारी हैं। इनके पिता क्षत्रपाल सिंह लोधी 1990 से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं,और सहकारी समिति करमोंन के उपसरपंच भी रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने राजू के मनोनयन को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सामाजिक कार्यों का सम्मान बताया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजू ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। राजू सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
निर्वाचित होने पर
राजू लोधी द्वारा प्रदेश संगठन और पूर्व मंत्री राणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) और हथगाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मन भावन शास्त्री ,समस्त बूथ प्रभारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!