दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में फंदे से लटकता मिला,जाँच में जुटी पुलिस

पवन प्रभात फतेहपुर। एक 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकल्लीपुर गांव की है। गुरुवार को गांव के लोगों ने नीरज उर्फ रिंकू (30) का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शाह पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, मृतक नीरज बुधवार शाम से लापता था और गुरुवार को उसका शव मिला।युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि चकल्लीपुर गांव में युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम और चौकी प्रभारी शाह को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!