जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने लहराया परचम

पवन प्रभात प्रयागराज। जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र पार्थ पांडेय ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मानशी सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंकुर पांडेय ने 93% अंक प्राप्त किए। दीपती मौर्य एवं प्रियांशु कुशवाहा ने 92% अंक हासिल किए, जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने 90% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय के निदेशक डॉ. आर. पी. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. के. के. शुक्ला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुप्रिया कर्माकर एवं समस्त शिक्षकगण—अजय शुक्ला, अभिनव शुक्ला, रोहन मिश्रा, शालिनी यादव, शाची वर्मा तथा अनिल शुक्ला—ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!