प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने नवांगतुक बीडीओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर की मुलाकात, विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा, मिला सहयोग का आश्वासन

पवन प्रभात हथगाम/फतेहपुर। शुक्रवार को हथगाम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खण्ड विकास अधिकारी राहुल मिश्र का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान संघ के पदाधिकारी ब्लॉक पहुंचे और उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। बताते चलें कि राहुल मिश्र हाल ही में असोथर विकास खण्ड से स्थानांतरित होकर हथगाम ब्लॉक में नियुक्त हुए हैं। शुक्रवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलराम पाल के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खण्ड विकास अधिकारी राहुल मिश्र ने ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधान संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि वे मिलकर इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रति इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए प्रधान संघ ने नये खण्ड विकास अधिकारी से सामूहिक सहयोग की उम्मीद जताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान बलराम पाल (अध्यक्ष प्रधान संघ), रामू सिंह यादव, संतोष कुमार ,अजीत सिंह, गुरु निषाद, राजाराम, समरजीत ,शैलेन्द्र यादव, रामहित मौर्य, छोटेलाल, लाखन सिंह, इकबाल सिंह सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!