राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने का बनाया मन, 27 जुलाई को डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

पवन प्रभात नैनी, प्रयागराज। राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले में कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता अब जबरदस्त तरीके से आंदोलन शुरू करने का मन बना लिया है। मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े- बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के कार्यकर्ता 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
यह बातें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ पांडेय और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आयुष नारायण मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, कि मंदिर में हुए चंदा चोरी के दोषियों को जनता के बीच लाने के लिए वह जबरदस्त आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा, कि आने वाले सावन माह में वह गांव-गांव जाकर मंदिरों में भगवान शिव का जिलाभिषेक कर चोरों और उन्हें बचाने वालों के मन शुद्ध करने का काम करेंगे। इस पर भी अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा, कि मंदिर बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर लिया था, तो चंदा चोरी में क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी चुप्पी इस बात को साबित कर रही है, कि इस मामले में रसूखदार दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष शिवम पांडेय, रोहित सिंह, आदर्श शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!