पवन प्रभात फतेहपुर। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सोमवार शाम 4 बजे पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. कलाम एक सफल और विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा का उत्कृष्ट निर्वहन किया, जिससे भावी पीढ़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने डॉ. अब्दुल कलाम को देश का कुशल नायक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी काबिलियत, ईमानदारी, नैतिकता और देश प्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। वरिष्ठ नेताओं में शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान, देवी प्रकाश दुबे और कलीम उल्ला सिद्दीकी ने भी डॉ. कलाम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शकीला बानो, रेखा पासवान, निजामुद्दीन, डॉ. अतुल पासवान, राम नरेश महराज, आरिफ खान, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नजमी कमर, रमजान अहमद, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, हम्माद हुसैन और धर्मेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
