पवन प्रभात फतेहपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी में लाखों रुपए हारने के बाद पूर्व प्रधान के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह सोमवार शाम को घर से निकला था। मंगलवार सुबह 7 बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला।पुलिस ने बताया कि युवक का नाम शशि कुमार (36) था। परिवार में पत्नी ऊषा, एक बेटी उर्वशी और बेटा उत्कर्ष है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पिता धनीराम गौरा ने बताया- शशि गिट्टी, मोरम, सरिया का कारोबार करता था। वह ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत में काफी रुपए हार चुका था। इस वजह से तनाव में था। सोमवार शाम 4 बजे वह घर से बिजनेस में बकाया रुपए वसूलने की बात कहकर निकला था।मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर चांदपुर थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव की है।8 साल पहले हुई थी शादी, बड़ा भाई सरकारी टीचर
पिता ने बताया कि 8 साल पहले शशि की शादी हुई थी। शशि का बड़ा भाई उमेश कुमार (40) लखनऊ में सरकारी शिक्षक है। शशि को गांव में बिजनेस शुरू करवाया था। लेकिन, उसे ऑनलाइन सट्टे की लत लग गई थी। परिवार ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
शुरआत में कुछ रकम जीती और फिर लागातार हारता चला गया। उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो चुका था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी कार भी पड़ोसी के पास गिरवी रख दी थी। वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर से बकाया रुपए की वसूली की बात कहकर निकला था। शाम तक वापस नहीं आया। पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद था। परिवार ने आसपास तलाश की। देर रात थाने में शशि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।सुबह पेड़ से लटका मिला शव
मंगलवार सुबह गांव के पास ही बाग में शशि का शव पेड़ से लटका देखा। शव गमछे के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों ने परिवार को इसकी सूचना दी। मां, पिता, पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
