विश्व शांति के लिए चित्रकूट कामतानाथ भक्तों की टोली रवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने दिखाई हरी झंडी

पवन प्रभात फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में समाज के लोगों की एक बस चित्रकूट के लिए रवाना हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम 4 बजे गुरु पैलेस से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सभी भक्तों ने कामतानाथ बाबा के जयकारे लगाते हुए चित्रकूट के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कामतानाथ बाबा से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करना है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट पहुंचकर सभी भक्तों ने बाबा कामतानाथ के दर्शन किए और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर मातृशक्तियों की भी उपस्थिति रही। चुरियानी निवासी उदय गुप्ता द्वारा चित्रकूट में राम झरोखा चित्रकूट पीठाधीश्वर 1008 स्वामी राम स्वरूपाचार्य जी के आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर संजय गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू मोदनवाल, कविता गुप्ता, नम्रता गुप्ता, नैंसी गुप्ता, प्रीतिजा गुप्ता, सुमन गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, जागृति, बबिता, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता और रेखा गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!