फतेहपुर में क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

पवन प्रभात फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए रविवार को कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित कर विस्तार अभियान का बिगुल बजा दिया। कलेक्ट्रेट गेट पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया और संगठन की जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रंजना सिंह को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, तिलकराज सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, देवेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी युवा, आरपी सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, समरवीर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सिंह को जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रवि परिहार को जिला उपाध्यक्ष युवा तथा पंकज सिंह तोमर को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में रंजना सिंह को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, तिलकराज सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, देवेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी युवा, आरपी सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, समरवीर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सिंह को जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रवि परिहार को जिला उपाध्यक्ष युवा तथा पंकज सिंह तोमर को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसी तरह दीपक सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, महेश सिंह और शिवम सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, अजीत सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा, लोकेन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, शौर्य प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष युवा, सुधांशु सिंह परिहार को नगर उपाध्यक्ष युवा, चंदन सिंह राणा को जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ, अभिमन्यु ठाकुर को नगर मंत्री युवा, अंशुमान सिंह को नगर उपाध्यक्ष तथा मदन सिंह परिहार को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार को नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!