दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में प्रेप ग्रेजुएशन संग क्वेस्ट जूनियर विज्ञान उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

पवन प्रभात प्रयागराज।

दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में प्रेप ग्रेजुएशन समारोह के साथ-साथ क्वेस्ट जूनियर (विज्ञान उत्सव) का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों को औपचारिक स्कूली जीवन में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सरिता खंडाका (विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय) तथा प्रो. अशोक कुमार पाठक (विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, इविंग – क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद – विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। वहीं – विद्यालय की अध्यक्षा सोनू सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह,

शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।

मुख्य अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने की विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय बताया। प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कक्षा से परे सीखने एवं अनुभवात्मक शिक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि क्वेस्ट जूनियर बच्चों की जिज्ञासा को विकसित कर उन्हें विज्ञान एवं

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर क्वेस्ट जूनियर 2026 जूनियर स्कूल विज्ञान उत्सव का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में टीमवर्क, आलोचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करना था। विद्यालय परिसर में विभिन्न इंटरैक्टिव जोन आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें द एक्सपेरिमेंटेरियम, नेचुरेक्स, हाइड्रो हब तथा इनोवेटर शोकेस प्रमुख रहे, जहाँ छात्रों ने अपने नवाचार और प्रयोगों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा टाइनी स्टार्स परेडह्व और न्यूट्रिशन स्टेशन ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। माता-पिता एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और सराहना के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!