फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के ख़िलाफ़ वकीलों ने खोला मोर्चा, प्रकाशन पर तत्काल रोक लगाए जाने की उठाई माँग

एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर। जिले की खागा तहसील के अधिवक्ताओं ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म के प्रकाशन पर तत्काल रोक लगाने और इसके निर्माण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान समय में देश विरोधी ताकतें सुनियोजित तरीके से समाज में विद्वेष फैलाना चाहती हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का हवाला देते हुए कहा कि इसका निर्माण तथाकथित बनावटी अशुद्ध ब्राह्मण नीरज पाण्डेय ने किया है, जिसमें मनोज वाजपेयी ने अभिनय किया है और रितेश शाह ने निर्देशन किया है। अधिवक्ताओं ने दावा किया कि यह फिल्म ब्राह्मण समाज को निशाना बनाती है। फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखा गया है और इसमें अभिनेता मनोज वाजपेयी ने एक भ्रष्ट अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसका नाम अजय दीक्षित है। अधिवक्ताओं के अनुसार, यह जानबूझकर ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की साजिश है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि फिल्म का प्रकाशन और प्रचार तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके साथ ही, फिल्म के निर्माता, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी विवादित फिल्म बनाने की हिम्मत न कर सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से केशचन्द्र मिश्रा , आनंद मोहन त्रिपाठी, जगत नारायण तिवारी, रामसखा द्रिवेदी , अरविंद पांडे , राजेश द्रिवेदी, अजय त्रिपाठी ,जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा , एडवोकेट, ब्रजेश शुक्ला , अनिल सिंह एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, यूसुफ सिद्दीकी एडवोकेट, इंद्रेश पांडे एडवोकेट,सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट,एडवोकेट, कृष्णाकांत त्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी एडवोकेट, सहित सैकड़ो वकील मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!