श्रीहनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ भंडारे का आयोजन,विधि-विधान से संपन्न कराया अनुष्ठान

पवन प्रभात धाता/फतेहपुर। धाता ब्लॉक के अंतर्गत गड़रियन पुरवा मजरे खैरैई गाँव में मंगलवार को श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस आयोजन से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान कोटेदार चंगु पाल,शांती देवी रहे।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे गूंजते रहे।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन भंडारे और आरती के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि हनुमान जी महाराज की स्थापना से गांव में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!