ऑनलाइन टास्क गेम और वेब सीरीज बच्चों के मस्तिष्क में डाल रहे नकारात्मक प्रभाव

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। जिले की खागा तहसील के अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन गेम और कोरियन वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों द्वारा कथित आत्महत्या की घटना का हवाला दिया है।अधिवक्ताओं के अनुसार, गाजियाबाद की भारत सिटी कॉलोनी के बी-1 टावर की नौवीं मंजिल पर रहने वाले चेतन की तीन बेटियों – निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने 4 फरवरी 2026 की सुबह सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली थी। पिता चेतन के बयान के मुताबिक, यह घटना कथित ऑनलाइन गेम और कोरियन लव ड्रामा वेब सीरीज की लत तथा कोरियन संस्कृति से प्रभावित होने के कारण हुई।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इस तरह के ऑनलाइन गेम और वेब सीरीज बच्चों के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इस घटना ने देश के लोगों को चिंतित किया है और किशोर उम्र के बच्चों के माता-पिता में ऑनलाइन गेमिंग और टास्क देने वाले गेम्स को लेकर भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन हर घर की जरूरत बन गया है, जिससे मोबाइल फोन का इस्तेमाल छोड़ना असंभव है और बच्चों को गेम खेलने से रोकना उन्हें गलत कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकता है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से इसराइल फ़ारूक़ी, रामसखा द्विवेदी, सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार, बलवंत सिंह, आशुतोष पांडे, कृष्णकांत त्रिवेदी, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, अरुण, अनूप कौशल, दुर्गेश अवस्थी, संदीप श्रीवास्तव, महेंद्रराज सिंह, बृजेश शुक्ला, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अंकित, धीरेंद्र, जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, श्याम कुमार गुप्ता, पंकज एडवोकेट, राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, बलवंत सिंह, यूसुफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!