धाता में जर्जर भवन में खाद बिक्री,हादसें का सता रहा डर

फतेहपुर। धाता ब्लाक के कबरे सहकारी समिति का भवन बेहद जर्जर अवस्था में है। यहां कर्मचारी जान जोखिम में डालकर खाद की बिक्री कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समिति के सचिव मान सिंह ने बताया कि समिति का भवन इतना पुराना और कमजोर हो चुका है कि यह कभी भी ढह सकता है। कर्मचारियों और किसानों को हर पल हादसे का डर सताता रहता है। भवन की खराब स्थिति के कारण कर्मचारी अंदर जाने से हिचकिचाते हैं, लेकिन उन्हें यहीं से खाद- बेचना पड़ता है। किसान और कर्मचारी दोनों ही अपनी जान जोखिम में डालकर इस भवन में प्रवेश करने को मजबूर हैं।भवन अत्यधिक जर्जर है। इसमें दो गोदाम समेत कार्यालय और आवास की छतें किसी भी समय गिर सकती हैं। बारिश के दिनों में खाद रखने में दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!