भक्ति तथा विकास की चमक में रामपुरखास सदैव दिखेगा सर्वश्रेष्ठ- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बाबा धाम में सुदीर्घ विकास की मजबूती का जताया संकल्प

शिवकरन चतुर्वेदी

पवन प्रभात लालगंज, प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव की शुरूआत सुबह सदभावना सभा से हुई। प्रख्यात भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप के दल ने भगवान शिव की आराधना के सुर को सई किनारे प्रवहमान बनाया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में देश की एकता एवं अखण्डता तथा सम्प्रभुता की मजबूती का सामूहिक संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी के प्रति श्रद्धा भाव हमें लोक कल्याण व सामुदायिक विकास की सतत प्रेरणा दिया करती है। उन्होने कहा कि भक्ति तथा विकास के संगम में रामपुरखास की सर्वश्रेष्ठता की चमक बढ़ती रहेगी। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सौहार्द को सदैव बाबा धाम से इस महोत्सव से प्रेरणा मिलती आ रही है। सभा की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की  नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी की छत्रछाया में रामपुरखास में सभी की सुरक्षा व सम्मान के साथ विकास के अवसर की समानता मजबूत रहेगी। उन्होने क्षेत्र के सुदीर्घ विकास का संकल्प जताते हुए राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का लोगों से संकल्पबद्ध होने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना रहीं स्वागत भाषण विधायक पुत्र राघव मिश्रा ने दिया संचालक मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारि ने किया सभा का संयोजन प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ शुक्ल एवं आशीष उपध्याय चेयरपर्शन संतोष दृबेदी रबीन्द्र मिश्र छोटे लाल सरोज विकाश मिश्र अशोक धर दृबेदी आदि मौजूद रहे।

इनबॉक्स

*महोत्सव में प्रमोद व मोना ने सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौपी सौगात*

पवन प्रभात लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा नगरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं की परम्परागत सौगात श्रद्धालुओं को सौंपी। इक्तीसवंे राष्ट्रीय एकता महोत्सव में पुल, सड़क चौड़ीकरण रामपुरखास से जुड़ी विभिन्न ग्रामीण विकास के मद में इस बार भी एक सौ एक परियोजनाओं के एकमुश्त लोकार्पण व शिलान्यास को देख बाबा नगरी में मौजूद श्रद्धालु व क्षेत्रीय लोग मगन दिखे। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने इसके तहत अठेहा उमरार ननौती मुस्तफाबाद, रेहुआ लालगंज के बीस करोड़ की लागत से सत्रह किलोमीटर लम्बे मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौडीकरण का लोकार्पण किया। वहीं खानीपुर मुरैनी में मटटन नाले पर पांच करोड की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। लालगंज पुरवारा धारूपुर मोठिन मार्ग के लिए चार करोड पचास लाख तथा लालगंज संग्रामगढ़ वाया रामपुर बावली हाइवे के सुदृढ़ीकरण के लिए तीस करोड की स्वीकृत परियोजना की भी आधारशिला रखी। पूर्वांचल विकास निधि व विधायक निधि के अर्न्तगत विभिन्न योजनाओं के मद में ग्यारह करोड की भी क्षेत्रवासियों को सौगात मिली। इस मौके पर प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना, राघव मिश्र, ईओ लालगंज इन्द्र प्रताप, अवर अभियंता शुभम त्रिपाठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!