भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने की “नेवता” स्कीम की शुरुआत, महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने 1101 रुपए प्रदान कर किया शुभारंभ, कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र मिश्र ने क्यू आर के माध्यम से प्रेषित किया नेवता

नेवता स्कीम से महासंघ के सदस्यों, पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल, सभी कर रहे सराहना

पवन प्रभात प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर पूर्व मे घोषित “नेवता स्कीम ” जो बेटियों की शादी मे सहयोग के लिये है, की शुरुआत की जा रही है।
लाडली बिटिया की शादी मे सहयोग की नई शुरुआत सत्य प्रकाश गुप्ता जी की बिटिया की शादी से किया जा रहा है जो 20 फरवरी को है।
सभी साथियों, से अनुरोध है कि नीचे दिये गये सत्य प्रकाश गुप्ता जी के स्कैनर के माध्यम से अपना सहयोग प्रदान कर उसका स्क्रीनशॉट मुख्यालय के व्हाट्सप्प पर भेजनें की कृपा करें। महासंघ द्वारा नेता स्कीम के शुभारंभ से पदाधिकारी में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है साथ ही सभी पदाधिकारी के साथ सभी सदस्य इसकी सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!