डायल 112 को मिली सात नई स्कॉर्पियो

पवन प्रभात फतेहपुर। कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में डायल-112 सेवा के लिए सात नए चार पहिया स्कॉर्पियों वाहन मिले हैं। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अनूप कुमार सिंह ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी महेन्द्र पाल सिंह, सीओ लाइन गौरव शर्मा, प्रभारी डायल-112 राम केवल पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि इन वाहनों को विशेष रुप से शहर व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, ताकि आपात स्थितियों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम किया जा सके और पीड़ितों को तत्काल सहायता मिल सके।उन्होंने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से यूपी-112 की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वाहनों के बेहतर रखरखाव, नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी उपयोग के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!