महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

पवन प्रभात

प्रयागराज। महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सवप्रयागराज। महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के सम्माननीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चन्द्र वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकण्डरी स्कूल, नैनी में महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता अरोरा ने कार्यक्रम से पूर्व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन से हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन, अर्चन एवं अभिषेक संपन्न कराया गया।प्रधानाचार्या द्वारा जल, दूध एवं शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिसमें जल को पवित्रता, दूध को पोषण तथा शहद को औषधीय गुणों का प्रतीक बताया गया। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह पर्व आध्यात्मिक जागरूकता, अनुशासन एवं आंतरिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।महर्षि विमर्श केन्द्र सभागार में वैदिक विद्वानों द्वारा उच्चारित वेद मंत्रों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती एवं पुष्पांजलि के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि महोत्सव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!