भोपाल में बीस मार्च को होगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश की प्रांतीय इकाई का पहला शपथ ग्रहण होने के बाद जो पदाधिकारी बाद में बनाए गए हैं उनका एवं जिन जिला इकाइयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हो सका उन जिला इकाइयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बीस मार्च शुक्रवार को विधायक विश्राम ग्रह पुराना खण्ड नम्बर दो के सभागार में सुबह ग्यारह बजे से संयुक्त रूप से होगा। शपथ ग्रहण के बाद संगठन के लिए लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्तव्य निष्ठ वरिष्ठ पत्रकार साथियों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय महासचिव राकेश शर्मा एवं प्रांतीय संगठन सचिव अरुण तिवारी के संयोजन में उक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह गरिमामयी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी, भोपाल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जिला प्रवक्ता राम सुशील शर्मा, जिला महासचिव प्रवीण तिवारी, सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिवांश गौतम आदि सभी पदाधिकारीयों ने प्रांतीय इकाई के साथ सभी जिला इकाई के पदाधिकारीयों को बीस मार्च दिन शुक्रवार को ग्यारह बजे कार्यक्रम स्थल एम एल ए रेस्ट हाउस खण्ड क्रमांक दो के सभा हाल में पहुंचकर कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!