पवन प्रभात प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर जिला इकाई प्रयागराज, जिला इकाई यमुनापार प्रयागराज, जिला इकाई गंगापार प्रयागराज द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार, नितिन गडकरी मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सड़क एवं परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित विज्ञापन जिला अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से सोमवार को सौंपा गया। जिसमें यह मांग की गई कि भारत में जनहित की पत्रकारिता करने वाले पंजीकृत पत्रकार एवं समाचार पत्रों के संपादक लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश-प्रदेश की गतिविधियों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक कार्यवाहियों एवं विकास योजनाओं के संकलन व प्रसारण हेतु पत्रकारों को निरंतर राजधानी दिल्ली, राज्य मुख्यालयों एवं जनपद मुख्यालयों की यात्रा करनी पड़ती है।
पत्रकारिता के इस दायित्व निर्वहन के दौरान उन्हें राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गो पर स्थित टोल प्लाजा पर कर (टोल टैक्स) का भुगतान करना पड़ता है तथा बसों व अन्य परिवहन साधनों में यात्रा शुल्क भी देना होता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। विशेष रूप से वे पत्रकार एवं छोटे समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, जिन्हें केंद्र या राज्य सरकारों से विज्ञापन अथवा अन्य आर्थिक सहयोग प्राप्त नहीं होता, उनके लिए यह भार अत्यंत कष्टकारी है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित में कार्यरत भारत के समस्त पंजीकृत पत्रकारों एवं समाचार पत्रों के संपादकों को-राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर टोल टैक्स से मुक्त किया जाए, तथा परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क अथवा रियायती यात्रा सुविधा प्रदान की जाए। पत्रकार निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से अपना दायित्व निभा सकें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएं।
इस जनकल्याणकारी पहल से देश की पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी तथा यह निर्णय पत्रकार समाज के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा। साथ ही पत्रकारों को समाचार संकलन में आ रही कठिनाइयों को पुलिस उपयुक्त गंगानगर एवं पुलिस आयुक्त ट्रैफिक प्रयागराज को भी यात्रा सोपा गया और यह मांग की गई थी संबंधित थानों में पत्रकारों को समाचार संकलन में हो रही असुविधा को देखते हुए समय से सम्मानपूर्वक समाचार उपलब्ध कराया जाए। उक्त अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन, महानगर जिला इकाई के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, गंगानगर प्रयागराज के जिला अध्यक्ष श्याम कृष्णा शुक्ला उर्फ पिंटू, यमुनापार जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष ननकेश बाबू, सबसे तेज प्रयागराज के संपादक हनुमान प्रसाद शुक्ला, मंडल सचिव नीरज खरे, महानगर उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, प्रवीण कुमार दुबे कृष्णा मौर्या, रतन कुमार, कमल राज साहू, कमलेश कुमार, कृष्ण मोहन मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, सूर्य प्रताप सहित लगभग दो दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।


