पवन प्रभात फतेहपुर। जिले के हथगाम ब्लॉक परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की अपमान का मामला सामने आया है जहां असामाजिक तत्वों ने कूड़े के ढेर की तरह राष्ट्रीय ध्वज को जर्जर भवन के कमरे में फेंक दिया। वही स्थानीय लोगों ने जल्द असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला हथगाम ब्लॉक परिसर में जर्जर हालत में पड़े भवन के कमरे में जहां स्थानीय लोगों ने तिरंगे को कूड़े के ढेर में पड़ा देखा जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ब्लॉक परिसर में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही ने राष्ट्रीय सम्मान को तार तार कर दिया है। ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत निंदनीय है। इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
