पवन प्रभात फतेहपुर। जनपद के हथगाम विकासखंड में तैनात खंड विकास अधिकारी कमलेश बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप प्रधान संघ ने लगाए गए हैं। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष बलराम ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली को संदिग्ध बताया गया है, जिससे ग्राम पंचायतों में भय और असंतोष का माहौल है। आरोप है कि अपनी तैनाती के तीन-चार माह के भीतर ही बीडीओ ने प्रधानों अभद्र भाषा का प्रयोग कर को जांच के नाम पर डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
प्रधानों को कार्यालय बुलाकर सेकोर से इस्टिमेट पास कराने के नाम पर 5 प्रतिशत व श्रमिकों के भुगतान पर 8 प्रतिशत व सामग्री भुगतान करने पर 15% की अवैध मांग की जाती है। कमीशन ने मिलने पर विकास कार्य मे रोक लगा दी जाती है। इस कथित वसूली से प्रधानों को परेशानी हो रही है और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्रधान संघ अध्यक्ष बलराम पाल ने कहा कि हथगाम विकासखंड में खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली मनमानी और भ्रष्टाचार से प्रेरित है। उन्होंने जांच के नाम पर ग्राम प्रधानों से कमीशन के नाम पर भयभीत कर अवैध वसूली को निंदनीय बताया। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के प्रधानों को निशाना बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
अध्यक्ष बलराम पाल ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषी खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल हथगाम से हटाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रधान सुरेन्द्र मौर्य, रामू सिंह, रामदीन, पुष्पा यादव, शैलेन्द्र यादव, रुचिता देवी, शोभा देवी,निर्भय सिंह, हरिओम कुबेर, गुड़िया देवी, राजाराम, संतोष कुमार, राजकुमारी,मलखान,मो. खतीब, सुनीता देवी,नफीस, असफाक खान गुड्डू, रामा देवी,मौजूद रहे।
