जिला बार चुनाव : बाबू सिंह यादव अध्यक्ष, अनुराग नारायण मिश्र महामंत्री निर्वाचित,एक वोट से मिली ऐतिहासिक जीत

पवन प्रभात फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार कचहरी परिसर में रोमांच अपने चरम पर रहा। देर रात तक चली मतगणना के बाद बाबू सिंह यादव ने अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठापूर्ण जंग जीत ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश भदौरिया को बेहद नजदीकी मुकाबले में एक मत के अंतर से पटखनी दी। वहीं, अधिवक्ता समाज ने अनुराग मिश्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन का नया महामंत्री चुना है। पल-पल बदलते रहे समीकरण, थमी रहीं सांसेंमतगणना की शुरुआत से ही मुकाबला त्रिकोणीय नजर आया। स्थिति यह थी कि हर राउंड के बाद समर्थकों की धड़कनें तेज हो रही थीं।कभी पांच तो कभी सात वोटों के फासले से समीकरण हर मिनट बदलते रहे। अंतिम परिणामों में बाबू सिंह यादव को 439 वोट मिले, जबकि रमेश भदौरिया 438 और विजय सिंह 421 वोट पाकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंत में मात्र एक वोट के इस मामूली अंतर ने मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया।अनुराग मिश्रा की मज़बूत घेराबंदीमहामंत्री (मंत्री) पद पर अनुराग मिश्रा ने अपनी आक्रामक पकड़ दिखाई है। 501 मतों के साथ उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली है। उनके पीछे अनिल श्रीवास्तव 315 मतों के साथ पीछा कर रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र मिश्रा 271 मतों पर संघर्ष कर रहे हैं। शाहजहां को 183 और कुलदीप को मात्र 16 मतों से संतोष करना पड़ा है। अनुराग की बढ़त ने उनके खेमे में उत्साह भर दिया है।जश्न में डूबी कचहरी, दागे गए पटाखेजीत की आधिकारिक घोषणा होते ही पूरा परिसर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को कंधों पर उठा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिवक्ता जमकर थिरके और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत के बाद संकल्प दोहराया कि वे अधिवक्ता हितों और बार की गरिमा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।कड़े पहरे में मतगणना और लाइव प्रसारणचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारी ने पुख्ता इंतजाम किए गये। मतगणना कुल तीन बूथों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 50-50 मतों के बंडल बनाकर उनकी गिनती की गई और हर अपडेट को एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव प्रसारित किया ताकि बाहर खड़े समर्थक पल-पल की जानकारी पा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!