भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न, तहसील इकाई गठन पर मंथन

पवन प्रभात शंकरगढ़, प्रयागराज। क्षेत्र के राम भवन चौराहा में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें तहसील स्तर की नई इकाई के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेंद्र पांडे ने कहा कि संगठन ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने तहसील इकाई के गठन को लेकर उपस्थित पत्रकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द ही इकाई को सक्रिय रूप से कार्यरत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि महासंघ पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है ।इस अवसर पर संपादक पवन कुमार उपाध्याय ने सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के माध्यम से ही पत्रकार समाज अपनी आवाज को प्रभावी बना सकता है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, मुकेश पाठक, कृष्ण चंद्र शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, मधुकर त्रिपाठी, सुंदरम तिवारी, शिवम शुक्ला एवं लवलेश द्विवेदी सहित क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!