भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा पत्रकारिता एवं लेखन की गरिमा व दिशा पर संगोष्ठी आयोजित

तहसील इकाई कुंडा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक सम्पन्न

विधायक विनोद सरोज, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 केएन ओझा, महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ

सामाजिक सरोकार को मजबूत बनाने में आज के दौर में लेखन व पत्रकारिता में सच की अभिव्यक्ति की आवश्यकता: विनोद सरोज

पवन प्रभात कुण्डा, प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा बुधवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में पत्रकारिता एवं लेखन की गरिमा व दिशा पर संगोष्ठी के साथ तहसील इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबागंज विधायक विनोद सरोज एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 केएन ओझा एवं महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में योगदान के लिए विशिष्टजनों का सम्मान भी हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनोद सरोज ने कहा कि सामाजिक सरोकार को मजबूत बनाने में आज के दौर में लेखन व पत्रकारिता में सच की अभिव्यक्ति की आवश्यकता है। अति विशिष्ट अतिथि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 केएन ओझा ने कहा कि विचारधारा को सुदृढ़ बनाने के लिए पत्रकारिता की दिशा रचनात्मक होनी चाहिए। विषय प्रवर्तन रखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने फेक न्यूज तथा ट्रोलिंग से बचाव के साथ राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में विधायक विनोद सरोज ने कुण्डा इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव मिश्र, महामंत्री अरशद खान, उपाध्यक्ष रवि मोदनवाल व राज शुक्ला तथा रमेश सिंह व सुशील पटेल तथा संरक्षक डॉ0 विजय यादव, सचिव इजहार अहमद एवं शाद अहमद, संयुक्त सचिव नरेन्द्र सिंह एवं सतीश कुमार तथा संगठन सचिव धनंजय मिश्र व मनमोहन सिंह, प्रान्तीय प्रतिनिधि मो0 जाकिर, कोषाध्यक्ष सक्षम मौर्या, जिला प्रतिनिधि अजमत अली को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रान्तीय महासचिव अजय पाण्डेय व डॉ0 विजय यादव ने सीओ कुण्डा अमरनाथ गुप्ता, तहसीलदार कुण्डा अलख शुक्ला, लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, शिवशंकर तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी भगवन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, मदनमोहन मिश्र, रामभरोस मिश्र, गिरीश पाण्डेय, गणेश राय को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष रूपेन्द्र शुक्ल व आभार प्रदर्शन पन्ना लाल गुप्ता ने किया। समारोह का संचालन डॉ0 विजय यादव एवं अजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, राजू नायडू, सुरेश पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!