ड्यूटी से घर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत

पवन प्रभात प्रयागराज/फतेहपुर। कौशांबी के सैनी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जौनपुर के विशुनपुर गांव थाना शिकरारा निवासी 29 वर्षीय विवेक यादव डायल 112 में तैनात थे। वर्तमान में वे हथगाम थाने की पीआरवी में तैनात थे। बुधवार रात करीब आठ बजे थाने से घर के लिए बाइक से निकले थे। विवेक की बहन की शादी है। इसके लिए छुट्टी ली थी। सैनी के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से जा टकराई।बाइक सवार सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर वाहन फरार हो गया। हादसे की खबर से पुलिस महकमे में शोक फैल गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!