सहकारिता भवन सभागार में पत्रकारिता तब और अब पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में हुआ मंथन, महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियो को समारोहपूर्वक दिलायी गयी शपथ
पवन प्रभात लखनऊ। सहकारिता भवन सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता तब और अब विषय पर वृहद मंथन भी हुआ।
वहीं अधिवेशन में महासंघ की उ०प्र० इकाई के नव चयनित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक पद का प्रतिज्ञान भी कराया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास तथा राष्ट्र गौरव को निखार देने में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता का अहम स्थान है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीयता तथा संस्कृति के वातावरण को तब
और अब दोनों समय की पत्रकारिता के कार्यकाल में देश को रचनात्मक माहौल बराबर प्राप्त होता आ रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से उत्पन्न राष्ट्रीय चुनौतियों व लोकतंत्र की मजबूती तथा लोगों को विकास में सहभागिता के लिए रचनात्मक लेखन के जरिए योगदान का आहवान
किया। इसके पहले महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉ० बालकृष्ण पाण्डेय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने अधिवेशन का दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। अधिवेशन
में उत्तर प्रदेश इकाई की महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण भी कराया गया।
वहीं लेखन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा,









राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रदेश महासचिव अजय पाण्डेय, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिल त्रिपाठी महेश, सच्चिदानंद मिश्र, प्रदीप सिंह आदि को देवर्षि नारद अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। प्रारम्भ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी पवनेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया। अधिवेशन का समापन लखनऊ छावनी परिषद के चेयरमैन प्रमोद शर्मा ने किया। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ से संबंध हिंदी दैनिक समाचार पत्र पवन प्रभात का लोकार्पण भी किया गया एवं समाचार पत्र के संपादक पवनेश कुमार द्वारा श्री राम जी का चित्र अतिथियों को भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में लखनऊ प्रयागराज प्रतापगढ़ कन्नौज मिर्जापुर वाराणसी चित्रकूट फतेहपुर कौशांबी रायबरेली बाराबंकी मध्य प्रदेश आजमगढ़ अंबेडकर नगर सुल्तानपुर अयोध्या सहित प्रदेश के अन्य जिलों से सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे। पवन प्रभात ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
