विजयीपुर में बड़े मंगल के अवसर पर शरबत वितरण, श्रद्धालुओं और राहगीरों को भीषण गर्मी में मिली राहत

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के फतेहसुर मंदिर के समीप बड़े मंगल के अवसर पर एक विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत प्रदान की गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे राजू मौर्य ने ग्रामीणों की मदद से सभी आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरित किया।
इस पहल के लिए स्थानीय लोगों ने सामाजिक और जनसेवा कार्य की सराहना की। आयोजक राजू मौर्य ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर राहगीरों को गर्मी से राहत के सरबत वितरण किया गया है। लोगों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।इस मौके पर मुख्य आयोजक राजू मौर्य,सहित तमाम ग्रामीण, राहगीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!