पवन प्रभात कुंडा, प्रतापगढ़। पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं योगदान हम सभी की जिम्मेदारी ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। प्रकृति से आना आवश्यक छेड़छाड़ मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ वह हरा भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। प्रकृति के असंतुलन होने पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पूरी दुनिया मड़रा रहा है। इसलिए जल और जंगल को बचाना है। उक्त उद्गार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में एसपी इंटर कॉलेज कुंडा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण व जन जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर और मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह व्यक्त कर रहे थे।आगे उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण को दूर करने के लिए धरती ग्रीन वी नदी क्लीन बनाए रखने के लिए हम सबको सचेत रहने की आवश्यकता है। बाजारों से सामान कपड़े व कागज के थैले में खरीदे। प्लास्टिक के पहले हमारे जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। क्योंकि यह पानी में भी वर्षों तक ज्यों का त्यों पड़े रहते हैं। अनावश्यक वाहनों का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे वातावरण में कार्बन डाइ ऑक्साइड हमारे फेफड़े व आंखों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दैनिक जीवन साइकिल का उपयोग करें, आवश्यक होने पर ही वाहन का प्रयोग करें। इसके पहले कालेज परिसर में फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया ऋफॉरेस्ट रेंजर आशीष प्रताप सिंह ने पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में पांच दिवसीय वृक्षारोपण का कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए जन सामान्य को भी जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 43 किलोमीटर तक सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अजय पाण्डेय ने कहा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव सामाजिक सरोकारों के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रधानाचार्य राधेश्याम दूबे ने पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौध रोपण का संदेश विद्यार्थियों के माध्यम से हर घर तक जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा पौधारोपण के साथ ही वनो का संरक्षण भी आवश्यक है, उसके लिए विभाग को जहां भी जरुरत होगी वह साथ में हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने कहा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम कराता है जिससे तहसील, कोतवाली, नगर पंचायत कई इन्टर कॉलेजो में संगठन के लगाए पौधे वृक्ष बन गये है। उन्होंने कहा पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है,हम सब को मिलकर इसे आगे बढ़ाना होगा। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनुशासन प्रकोष्ठ कू प्रदेश प्रभारी डॉ विजय यादव ने किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोलू शुक्ला, अजय यादव, विनोद मिश्रा, रवींद्र दुबे, अजय त्रिपाठी , देवेन्द्र नारायण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, शास्वत शुक्ला राज, अमित शुक्ला अजमत अली, बालेन्दु मिश्रा, रवीन्द्र नाथ, वाचस्पति तिवारी, श्याम नारायण, रमेशचंद्र वर्मा, अतुल मिश्रा, श्रीगणेश, सेक्सन आफिसर केशव प्रसाद,जयकरन यादव, छोटे खां,भाईलाल आदि मौजूद रहे।

