भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने किया पौधरोपण स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का दिया संदेश​

पवन प्रभात कौशांबी। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई द्वारा पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महासंघ के प्रांतीय प्रभारी सच्चिदानन्द मिश्र के निर्देश पर पदाधिकारियों और सदस्यों सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से बरगद, पीपल और कदम्ब जैसे छायादार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद अली ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधरोपण बेहद जरूरी हो गया है। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज मंडल के महासचिव हिमाचल मौर्य ने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के संयोजक व जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों ने पीएम हाउस में मौजूद मृत आत्माओं के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से अपील करते हुए कहा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन तभी संभव है जब हम संकल्प के साथ पौधे लगाएं। अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यालय सचिव अरुणेश मिश्र, पत्रकार राहुल कुमार, डॉ. हरिनाथ सिंह, पीएम हाउस अधीक्षक फार्मासिस्ट जय सिंह, फार्मासिस्ट राम सिंह, फार्मासिस्ट सूर्यभान सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार, कर्मचारी सुनील कुमार, टिंकू भाई कमल कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की देखरेख और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!