समाजवादियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पवन प्रभात करछना, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रदेशव्यापी धरना एवं ज्ञापन के तहत समाजवादी पार्टी विधानसभा करछना ने आज तहसील मुख्यालय परिसर में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी करछना को विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू, जिलाध्यक्ष जमुनापार पप्पू लाल निषाद, माननीय विधायक मेजा संदीप सिंह पटेल तथा जिले के सम्मानित पदाधिकारीगण, विधानसभा, ब्लॉक संगठनों के पदाधिकारीगण, जोनल, सेक्टर तथा बूथ लेवल के पदाधिकारी एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 9 सूत्रीय ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू ने पढ़कर सुनाया जिनमें पेपर लीक, किसानो के उत्पाद फसल का समर्थन मूल्य घोषित किया जाय तथा समय से उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाय, शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार मुहैया कराया जाय, औधोगिक क्षेत्र नैनी मे स्थापित उघोगों को पुनः चालू कराया जाय, घरेलू गैस,पेट्रोल,डीजल की आकाश चूमती मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाय, विपक्ष के कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न,अपराध,बलात्कार व फर्जी इन्काउन्टर बन्द किया जाय, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानो की उपरोक्त शुल्क वृद्धि वापस ली जाय, पुरानी पेंशन बहाली तथा वित्त विहीन शिक्षको को सम्मान जनक व मानदेय,सेवा नियमावली बनायी जाय, पत्रकारो की सुरक्षा व उन्हे कार्य का पारिश्रमिक प्रदान किया जाय, पी॰डी॰ए॰ परिवारो पर बढ़ते अत्याचार पर रोक लगायी जाय| जिसपर उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा ने ज्ञापन को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजने का वचन दिया। विधायक संदीप पटेल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब अखिलेश यादव जी प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालेंगे तथा गरीबों के दिन बहुराएंगे, प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि पीडीए परिवारों पर अत्याचार होता रहा तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतारेगी। जिसका खामियाज़ा सरकार को भुगतना पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू ने आए हुए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की “अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, जीना है तो मरना सीखो । कदम कदम पर लड़ना सीखो, जुल्म वहीं पर होते हैं खामोश जहां पर रहते हैं”।। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल का इंतजार नहीं करती। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव, जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष गण पप्पू इसराइल, डॉ. गुलाम मुस्तफा, जयशंकर भारती, महेंद्र सरोज, नंदलाल पटेल, सना उल्ला खान, छोटे लाल शर्मा, नीरेंद्र सिंह यादव, जयनारायण भारतीया, राजेश यादव, विजय बहादुर पटेल, रमेश पाल, डॉ0 हरिहर देव, मान सिंह पटेल, ओम प्रकाश सिंह कबूतर, उमेश यादव, अशोक भारती, बाबा यादव, शिव प्रसाद, प्रेम शंकर पार्षद, राजू पासी, दिनेश पटेल, रवीन्द्र जैसल, केशव, संदीप, राम कैलाश, मोहित यादव, नितेश तिवारी, विमल किशोर निषाद, राहुल भारती, ओंकारनाथ कुशवाहा, रणजीत सोनकर, कमलेश पुष्कर, गीता भारती, सीमा, रेनु रोशनी, मंगला पाल, राम निरंजन विश्वकर्मा, मंगल देव कोल, विजय राज यादव पूर्व प्रमुख, श्याम बिहारी यादव, अजय भारती, धर्मेंद्र यादव, राजेश पटेल, डॉ0 विजय बाबू जिला पंचायत सदस्य, बृजेश यादव जिला पंचायत सदस्य, शिवाकान्त यादव जिला पंचायत सदस्य, मो आरिफ, मो. शारिक, दिवाकर द्विवेदी, रमाकांत यादव, विकास बारा, सनी बसही, हिमांशु पाण्डेय, नीरज प्रजापति एडवोकेट, प्रदीप, प्रकाश विश्वकर्मा सहित हज़ारों की तादात में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!