सदर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठाई मांग,डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • पवन प्रभात ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर। सदर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने थरियांव ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में निर्धारित मानकों की जांच कर शासन को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विक्रम सिंह ने बताया कि थरियांव, फतेहपुर और खागा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक तेजी से विकसित होता क्षेत्र है। यहां की आबादी 12 हजार से अधिक हो चुकी है और राजमार्ग के दोनों ओर घनी आबादी बस गई है।उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायत के अंतर्गत लगभग आठ मजरे आते हैं। आवश्यकता पड़ने पर आसपास की छोटी ग्राम सभाओं को भी नगर पंचायत की सीमा में शामिल किया जा सकता है।
विक्रम सिंह के अनुसार, नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य शहरी सुविधाओं का बेहतर विकास संभव हो सकेगा। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने प्रशासन और शासन से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। उन्होंने जोर दिया कि थरियांव के विकास और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नगर पंचायत का गठन समय की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!