खागा के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

265 फरियादों में 21 को मिला तत्काल न्याय

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का विधिसम्मत एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का विधिसम्मत एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!