फतेहपुर मेडिकल कालेज में कैश काउंटर सिर्फ एक, मरीजों की घंटों लग रही लम्बी कतारें

पवन प्रभात फतेहपुर। जिले के मलवां नेशनल हाईवे के समीप स्थित मेडिकल कालेज में रोजाना करीब 25 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी ओपीडी के बावजूद अस्पताल में सिर्फ एक ही कैश काउंटर संचालित होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही पर्चा बनवाने और जांच व शुल्क जमा करने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार मरीजों को अपनी बारी आने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने के कारण कैश काउंटर के बाहर अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। मानना है कि अस्पताल में रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं तो कैश काउंटरों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ाई जानी चाहिए। अतिरिक्त काउंटर खुलने से भीड़ कम होगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। वहीं आनलाइन भुगतान और अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग कैश काउंटर की व्यवस्था करने की भी मांग भी हो रही है। अस्पताल की छोटी-छोटी कमियों के कारण लोगों को बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार किया जाए तो मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!