पवन प्रभात फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज चौराहे पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 50 बर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक डंपर ने टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार, शाहपुर कोड़हिया चीतीसापुर निवासी श्रीकांत (पुत्र राम कृपाल यादव) अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी एक 16 चक्का ट्रक/डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत हुसैनगंज पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।हुसैनगंज थाना अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि दुर्घटना के बाद श्रीकांत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक श्रीकांत कृषि का काम करते थे। उनके परिवार में मां शकुंतला देवी और दो पुत्र आशीष (20 वर्ष) एवं सतीश (25 वर्ष) हैं।
