पालतू कुत्ते को बांके से मार डाला, मालिक ने दुकानदार को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। एक दुकानदार द्वारा पालतू कुत्ते को बांके से मार डालने का बाद विवाद गहरा गया। कुत्ते के मालिक ने दुकानदार की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो रविवार के दिन सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के एलाई गांव की है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो गुरुवार का है। गांव निवासी छोटेलाल, जो बाल काटने की दुकान चलाता है, पर आरोप है कि उसने किसी विवाद के दौरान एक पालतू कुत्ते पर बांके से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।कुत्ते की मौत से नाराज मालिक और उसके साथ मौजूद लोगों ने कथित तौर पर दुकानदार को पकड़कर पीटा। इस मारपीट का किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कुत्ते की मौत के मामले में पुलिस के ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम भी कराया गया है, ताकि मौत की वास्तविक वजह का पता चल सके। पुलिस दुकानदार के साथ हुई मारपीट के वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!