धाता में गन्ने के खेत में मिला 10 फीट का विशालकाय अजगर,मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

पवन प्रभात जिले के धाता विकासखण्ड के रसूलपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत के पास निजी नलकूप के समीप करीब 10 फीट लंबा अजगर एक बकरी को निगलता दिखाई दिया। अजगर को बकरी को निगलते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर तक लोग दूरी बनाकर खड़े रहे और अजगर को काबू में करने का प्रयास करते रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास निजी नलकूप लगा है। इसके समीप एक बगीचे में बकरी बंधी हुई थी। इसी दौरान अजगर ने बकरी को अपनी चपेट में ले लिया और उसे निगलना शुरू कर दिया। बकरी को अजगर के कब्जे में देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर बकरी को काफी हद तक निगल चुका था। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई।
विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों और अन्य ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर कर दिया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और रस्सी की मदद से अजगर को नियंत्रित कर बांध दिया, ताकि वह किसी अन्य पशु या व्यक्ति को नुकसान न पहुंचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!