पवन प्रभात धाता/फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में धाता मंडल में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णा पासवान और धाता मंडल अध्यक्ष राम नारायण शुक्ला ने की। देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों बाईक सवार कार्यकर्ताओं ने कस्बे का भ्रमण कर माहौल देशभक्तिमय कर दिया।
रैली की शुरुआत पुष्पा मैरेज हाल के पास से हुई। यहां से बाईक सवारों का काफिला धाता-खागा मार्ग होते हुए आगे बढ़ा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कार्यकर्ताओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। रैली दीप नारायण मूर्ति पहुंची जहां मंत्री कृष्णा पासवान ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए रामपुरवा रोड की ओर रवाना हुई।
रैली का समापन रामपुरवा रोड स्थित डिग्री कॉलेज चौधरी शिव कुमार सिंह स्मारक महाविद्यालय में किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अपर्णा गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। जिला कार्य समिति सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम और धाता मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में धाता मंडल उपाध्यक्ष नितिन पटेल, गुलजारी लाल सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, प्रबंधक विवेक सिंह, राकेश भान सिंह, पूर्व प्रधान ब्रजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, रजनीश त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, दशरथ सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, अतुल सिंह, उत्कर्ष जयसवाल, भानु प्रताप केसरवानी, वीरेंद्र केशरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों और तिरंगा लहराते कार्यकर्ताओं के जोश ने सभी का ध्यान खींचा। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
