थरियांव में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, भानुमति छोटे लाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

पवन प्रभात थरियांव/फतेहपुर।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थरियांव कस्बे के भानुमति छोटे लाल इंटर कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए प्रभात फेरी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से भ्रमण रखते हुए विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। प्रभात फेरी में राष्ट्रप्रेम, भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों, प्रबंध कमेटी, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। विद्यालय प्रबंध कमेटी के प्रबंधक लवकुश सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!