कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

पवन प्रभात खागा/फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के कुम्भीपुर(इरादतपुर चतुरभुजपुर) गाँव स्थित कालीचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। जिसे हम आज स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहे हैं, वक्तव्य के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं में देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। अंत में, विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नरसिंह, शिक्षक सुरेंद्र कुमार बाजपेयी, अंकित सिंह, प्रिया विश्वकर्मा, मेवा लाल,रामबाबू,प्रगति यादव सिद्धार्थ नारायण त्रिपाठी समेत कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!