पवन प्रभात फतेहपुर। संगठनात्मक मजबूती को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा आईटी व सोशल मीडिया जिला संयोजक घोषित किए गए। जिसमें अन्तुल अवस्थी व अक्षत त्रिपाठी को आईटी जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है। वहीं जिला सोशल मीडिया संयोजक के रूप में सिद्धार्थ दीक्षित व शरद श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि संगठनात्मक विषयों, गतिविधियों के साथ ही विचारों को प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचाने व मजबूती प्रदान करने को लेकर उक्त जिम्मेदारियों को कार्यकर्ताओं को नियुक्ति के साथ सौंपा गया है। जो पार्टी के केन्द्रीय,प्रान्त व क्षेत्रीय व जिला ईकाई के दिशा-निर्देश पर संगठन मजबूती पर कार्य करेंगे। उक्त आईटी व सोशल मीडिया जिला संयोजकों की नवीन दायित्व पर
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में इनका उपयोग बहुत ही जरूरी हो गया है। विपक्षियों के कुत्सित मानसिकता के स्थानीय भ्रामक विषयों पर उक्त टीम जरूरत पड़ने पर समय समय में स्पष्ट सार्थक जवाब आईटी व सोशल मीडिया द्वारा उसी प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी तरीके से दिया जाएगा।
