सरकार ने व्यवस्था को व्यापार बना दिया : सिद्धार्थ कुशवाहा, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

पवन प्रभात सतना। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सतना जिला इकाई का जिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य, प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता तथा विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा,विहिप जिलाध्यक्ष विक्रम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक दत्त पांडेय, शारदा प्रसाद तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण संभागीय अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय मुख्य महासचिव वीरेन मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और आम नागरिकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सरकारों का दायित्व आमजन के हितों की रक्षा करना है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में व्यवस्था को नियंत्रित करने और उसे व्यापार का स्वरूप देने की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। गरीब और मजदूर वर्ग भी विभिन्न रूपों में टैक्स देता है, इसके बावजूद आम नागरिक अपने हितों और समस्याओं को लेकर व्यथित है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि केवल पदाधिकारी बन जाने अथवा परिचय पत्र रख लेने से संगठन मजबूत नहीं होता। संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय, ईमानदार और समर्पित सदस्यों से बनती है। उन्होंने कहा कि जब तक पत्रकार संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक सरकारें पत्रकारों की मांगों को इसी तरह नजरअंदाज करती रहेंगी। प्रत्येक पत्रकार साथी को अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन के प्रति सजगता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। संगठन मजबूत होगा तो ब्लॉक से लेकर जिला, संभाग और प्रदेश स्तर तक प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य मजबूत होगा।विशिष्ट अतिथि सतीश सुखेजा सहित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों की समस्याओं और संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा, राष्ट्रीय देश-दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह, पत्रकार कल्याण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जी.डी. खरे, प्रांतीय महासचिव धीरू सिंह, मैहर जिला अध्यक्ष जी.एल. चौरसिया, राजकुमार बजाज, सतना जिला उपाध्यक्ष शिवानंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा, प्रांतीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी, प्रांतीय सचिव डॉ. मनोज कुमार पाठक, संभागीय संरक्षक शशि सिंह तिवारी, संभागीय अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यवानी, व्यवस्थापक जिला अध्यक्ष अर्चित राजपाल, श्रीराम अकेडमी संचालक अभिजीत गुप्ता, मैहर जिला मुख्य महासचिव रामकुमार रजक, कोषाध्यक्ष विजय चौरसिया, मीडिया प्रभारी दीपक सोनी, उपाध्यक्ष भरत लाल पटेल, रीवा ब्लॉक अध्यक्ष बाल गोविंद द्विवेदी, मझगवां ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल पाठक, जिला उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, प्रवक्ता श्रीधर द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ला, सचिव पुष्पेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, ‘खबर संग्राम’ के संपादक पवन शुक्ला, परशुराम गुप्ता, अरुण पांडे, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, विक्की पांडे, मनोहर सुगानी अपूर्व क्रांति, कैलाश प्यासी सतना स्टार, वी पी पांडेय समझाइश , श्याम पंजवानी आज तक अभी तक, फिरोज खान,विक्रम चंदवानी, दिलीप आहूजा, आशीष मिश्रा, शुभम शुक्ला, शंकर वर्मा, संजय रजक, घनश्याम खत्री, नितेश आहूजा, विजय खेमचंदानी, अभिषेक सिंह, समीम खान, संदीप वर्मा, अवध गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने पत्रकारों में संगठनात्मक एकजुटता, पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!